Monday 2 January 2012

     आयुर्वेदिक दिनेश के दोहे भाग-2
1.जहाँ  कहीं भी आपको,काँटा कोइ लग जाय।
  दूधी  पीस  लगाइये, काँटा    बाहर   आय।।
2.मिश्री  कत्था तनिक सा,चूसें मुँह  में  डाल।
  मुँह में छाले  हों अगर,दूर  होंय  तत्काल।।
3.पौदीना  औ  इलायची, लीजै  दो-दो  ग्राम।
  खायें  उसे  उबाल  कर, उल्टी  से आराम।।
4.छिलका  लेंय  इलायची,दो या तीन गिराम।
  सिर दर्द मुँह  सूजना, लगा  होय  आराम।।
5.अण्डी पत्ता वृंत पर, चुना  तनिक मिलाय।
  बार-बार तिल पर घिसे,तिल बाहर आ जाय।।
6.गाजर  का  रस  पीजिये, आवश्कतानुसार।
  सभी जगह उपलब्ध यह,दूर करे  अतिसार।।
7.खट्टा  दामिड़ रस, दही,गाजर  शाक पकाय।
  दूर करेगा अर्श को,जो  भी  इसको  खाय।।
8.रस अनार की कली का,नाक बूँद दो  डाल।
  खून बहे जो नाक से, बंद  होय  तत्काल।।
9.भून मुनक्का शुद्ध घी,सैंधा नमक  मिलाय।
  चक्कर आना बंद हों,जो भी  इसको खाय।।
10.मूली की शाखों का रस,ले निकाल सौ ग्राम।
   तीन बार दिन में पियें, पथरी  से  आराम।।
11.दो चम्मच रस प्याज की,मिश्री सँग पी जाय।
   पथरी केवल बीस दिन,में गल बाहर  जाय।।
12.आधा कप अंगूर  रस, केसर  जरा  मिलाय।
   पथरी से आराम हो, रोगी  प्रतिदिन  खाय।।
13.सदा करेला रस पिये,सुबहा  हो  औ  शाम।
   दो चम्मच  की  मात्रा, पथरी  से  आराम।।
14.एक डेढ़ अनुपात कप, पालक  रस  चौलाइ।
   चीनी सँग लें बीस दिन,पथरी दे न दिखाइ।।
15.खीरे का रस लीजिये,कुछ दिन तीस  ग्राम।
   लगातार  सेवन  करें, पथरी  से  आराम।।
16.बैगन भुर्ता बीज बिन,पन्द्रह दिन गर खाय।
   गल-गल करके आपकी,पथरी बाहर  आय।।
17.लेकर कुलथी दाल को,पतली मगर  बनाय।
   इसको नियमित खाय तो,पथरी बाहर आय।।
                (आयुर्वेदिक पुस्तकों के आधार पर)

35 comments:

  1. उपयोगी नुक्तों को करीने से सजाया है - सुन्दर कृति.

    ReplyDelete
  2. बढ़िया ...जानकारी वर्धक ...

    ReplyDelete
  3. kewal जी एवं रजनीश जी मेरे ब्लॉग पर पथम आगमन पर
    आपका हार्दिक स्वागत है।
    प्रोत्यसाहित करने वाली टिप्पणी देने के लिये आभार....

    ReplyDelete
  4. वाह...उपयोगी बातें..वो भी सुर में.
    शुक्रिया.

    remove word verification...पाठकों को आसानी होगी कमेन्ट करने में.

    ReplyDelete
  5. ये तो सारे दोहे कंठस्थ करने लायक हैं । बहुत खूब ।

    ReplyDelete
  6. रजनीश जी मेरे ब्लॉग पर आकर अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया देने
    के लिये आभार।

    ReplyDelete
  7. vidya जी मेरे ब्लॉग पर आकर प्रतिक्रिया देकर मेरा उत्साह-वर्धन
    करने के लिये एवं मेरा मार्ग-दर्शन करने के लिये कोटि-कोटि आभार।
    आपके कहे अनुसार मैंने remove word verification कर
    दिया है।

    ReplyDelete
  8. गिरजा जी मेरे दोहों को इतना अधिक महत्व देने के लिये
    आपका हृदय से आभार....

    ReplyDelete
  9. वाह...ये तो मजे मजे में आपने बहुत सारी काम की बातें बता दिन...

    नीरज

    ReplyDelete
  10. नीरज जी मेरे ब्लॉग पर आकर सटीक प्रतिक्रिया देने के लिये आभार।

    ReplyDelete
  11. आपको एवं आपके परिवार के सभी सदस्य को नये साल की ढेर सारी शुभकामनायें !
    बहुत सुन्दर, महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक पोस्ट!

    ReplyDelete
  12. Great post ! Very informative and useful. Thanks.

    ReplyDelete
  13. Urmi जी उत्साह-वर्धक प्रतिक्रिया के लिये आभार........

    ReplyDelete
  14. ZEAL जी नमस्कार,
    मेरी छोटी सी रचना को इतना बड़ा सम्मान देने के लिये
    हृदय से आभार.........

    ReplyDelete
  15. वाह .....दोहों में उपचार........बहुत ही सुन्दर |

    ReplyDelete
  16. इमरान जी, सादर नमन।
    मेरे ब्लॉग पर आकर प्रथम प्रतिक्रिया देने के लिये हृदय से आभार।

    ReplyDelete
  17. वाह!क्या बात है ...ये तो वो ही बात हुई के आम के आम गुठलियों के दाम.......:) आप की ये पोस्ट मुझे काफी पसंद आई,अगर हो सके तो इस तरह आगे भी लिखते रहें,अहली बार ब्लॉग पर आना हुआ,इस पोस्ट से आना सार्थक भी हुआ.....इस पोस्ट के लिए आप बधाई के पात्र है....बधाई स्वीकारें.....

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीय avanti singh ji सादर प्रणाम,
      ब्लॉग पर आकर उत्साह बढ़ाने वाली प्रतिक्रिया देने के लिये
      हृदय से आभार.........
      आगे भी यदि आपकी ऐसी कृपा बनी रही तो लिश्चित ही मेरा
      लिखना सार्थक होगा।

      Delete
    2. लिश्चित को निश्चित पढ़े, त्रुटि के लिये क्षमा चाहता हूँ।

      Delete
  18. काव्य-काव्य में
    कई रोगों से मुक्ति का साधन
    प्राप्त हो गए... वाह !!

    ReplyDelete
  19. daanish जी मेरे ब्लॉग पर आकर प्रतिक्रिया देने के लिये आभार....

    ReplyDelete
  20. आम के आम गुठलियों के दाम ...
    शुभकामनायें !

    ReplyDelete
    Replies
    1. सतीश जी मेरे बलॉग पर आकर प्रोत्यसाहित करने वाली
      प्रतिक्रिया देने के लिए आभार...

      Delete
  21. सेहत के नुश्खे काव्यात्मक मुद्रा में लायें हैं आप ,करते हम आपको शतश :प्रणाम .

    ReplyDelete
  22. वीरूभाई आपका बहुत बहुत आभार मेरा उत्साह बढ़ाने के लिए

    ReplyDelete
  23. अच्छे नुस्खों को काव्यात्मकता दी है ... लाजवाब ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. दिगम्बर जी तारीफ के लिये आभार.........

      Delete
  24. सचमुच बेहद उपयोगी पोस्ट !
    लयबध तरीके से आपने नुस्ख़ा दिया है !
    बधाई !

    ReplyDelete
    Replies
    1. मनीष जी प्रतिक्रिया देने के लिए आभार.....

      Delete
  25. Replies
    1. रश्मि जी रचना को सराहने के लिये हृदय से आभार.....

      Delete
  26. बहुत सुन्दर एवं ज्ञानवर्धक पोस्ट!

    ReplyDelete
    Replies
    1. Urmi ji आपका बहुत बहुत आभार उत्साह वर्धक प्रतिक्रिया
      देने के लिये।

      Delete
  27. वाह! बहुत सुन्दर.
    पथरी पर तो आपने अष्ट भुजाओं से प्रहार किया है जी.
    अनुपम प्रस्तुति के लिए आभार.

    ReplyDelete
  28. राकेश जी प्रतिक्रिया देने के लिये आभार.....

    ReplyDelete